CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

क्यों होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

क्यों होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Share

ऐसा क्यों होता है कि भरोसे की नींव पर टिका रिश्ता हिलने लगता है और दो लोगों के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है. रूटीन जहां हमें एक तरफ व्यवस्थित रखता है वहीं कई बार बोर भी कर देता है. सालों तक साथ रहने के बाद भी लोग अपने लाइफ पार्टनर के प्रति लापरवाह हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स शुरू होने की पीछे आखिर क्या वजह होती हैं.
अटेंशन के लिए-
ज्यादातर महिलाएं अपने अकेलेपन को कम करना चाहती हैं. वो चाहती हैं कि कोई उन्हें ध्यान से सुने. विवाहित जीवन में अकसर पति या बच्चे महिला को समझ नहीं पाते और यही उनके लिए परेशानी बन जाती है. वो चाहती हैं कि कोई उन्हें या उनके काम को ऐप्रिशिएट करे. शादी के कुछ सालों बाद कपल्स एक दूसरे की तारीफ करना कम कर देते हैं जिसकी तलाश वो किसी बाहरी से करने लगती हैं. सेल्फ एस्टीम बढ़ाने के लिए भी उन्हें दूसरे पुरुषों के ध्यान की जरूरत महसूस होती है. वो कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ महसूस करने लगती हैं.
भावनात्मक सहारे की चाह में-
शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी एक दूसरे की भावनात्मक जरूरतें पूरी करने से बचते हैं. उन्हें डर हो सकता है कि दूसरा कहीं उन्हें अपना गुलाम न बना ले. वो सच सुनना पसंद नहीं करते. कई बार अपनी भावनाएं भी एक-दूसरे से छिपा लेते हैं. ऐसे में लोग किसी दूसरी महिला या पुरुष में भावनात्मक सहारे ढूंढने लगते हैं.
शादीशुदा जिंदगी अच्छी न हो-
शादी में जब पार्टनर के साथ अंडरस्टैंडिंग नहीं होती है तो रिश्ता बिगड़ने लगता है. यहीं से दिक्कतें बढ़ जाती हैं और मन किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगता है. इंसान हमेशा किसी ऐसे साथ की तलाश में रहता है जो उसे उसकी कमियों और खूबियों के साथ स्वीकार सके. जब अपने पार्टनर के साथ वो चीजें नहीं मिलती हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की शुरुआत हो जाती है.
ज्यादा दिनों तक नहीं चलते एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर-
रिसर्च बताते हैं कि शुरुआत में भले ही ऐसे अफेयर अच्छे लगते हों लेकिन इनमें से ज्यादातर लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं. आमतौर पर लोगों को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो जाता है और वो वापस से अपने पार्टनर के पास लौट आते हैं. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता लगने के बाद भी ज्यादातर मामलों में लोग अपने पार्टनर को माफ कर देते हैं और पार्टनर भी उनसे कमिटमेंट का वादा करता है. हालांकि शादीशुदा जिंदगी ठीक न हो तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता लगने पर शादी टूट भी जाती है.
 


Share

Leave a Reply