BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रसोई गैस इतनी महंगी क्यों? कांग्रेस नेता ने फ्लाइट में ही रास्ता रोककर स्मृति ईरानी से पूछे कई सवाल, देखे विडियो

रसोई गैस इतनी महंगी क्यों? कांग्रेस नेता ने फ्लाइट में ही रास्ता रोककर स्मृति ईरानी से पूछे कई सवाल, देखे विडियो
Share

नयी दिल्ली, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डीसूजा ने इंडिगो की दिल्ली-गुवाहाटी उड़ान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से आमना-सामना होने पर रसोई गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन पर सवालों की बौछार कर दी। हालांकि, मंत्री ने उनके इस व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई। विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि इस घटना की अभी जांच की जा रही है।
डीसूजा ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें वह महिला और बाल विकास मंत्री से रसोई गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल करते देखी जा सकती हैं। विमान में पहली पंक्ति में बैठीं मंत्री, डीसूजा को यह कहते सुनी जा सकती हैं कि वह रास्ता नहीं रोकें ताकि उनके पीछे मौजूद लोग विमान से उतर सकें।
ईरानी को टर्मिनल की ओर एयरोब्रिज पर जाते हुए कांग्रेस नेता को यह कहते सुना गया कि भारत में 80 करोड़ लोगों को पिछले 27 महीनों से मुफ्त अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा होगा कि मुझे नहीं घेरा जाए।’’ इस पर डीसूजा ने कहा कि किसी को घेरा नहीं जा रहा है। कांग्रेस नेता ने फिर ईरानी से कहा कि वह एक मंत्री हैं जिस पर ईरानी ने जवाब दिया,‘‘मैं जवाब दे रही हूं मैम, और मुफ्त कोविड-19 टीके के बारे में बोलने लगीं।’’ वीडियो के कुछ हिस्से सुनाई नहीं दे रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply