अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी पर विधवा महिला की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरा मामला
सोनीपत (हरियाणा): घटना हरियाणा से सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से है जहाँ विधवा ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी मिलने के बाद विधवा महिला ने किया आत्महत्या किया. आरोप है कि पहले युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी देने लगा. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377 और 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.







.jpeg)












