नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

WhatsApp पर चैटिंग करने से रोकने पर पत्नी ने तोड़ दिए पति के दांत

 WhatsApp पर चैटिंग करने से रोकने पर पत्नी ने तोड़ दिए पति के दांत
Share

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मारपीट का अजीबोगरीब मामला दर्ज हुआ है. दरअसल पति सोशल साइट व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर पत्नी को चैटिंग करने से रोकता था. इस पर पत्नी ने पति के दांत तोड़ दिए. पत्‍नी का इतने से मन नहीं भरा, तो पति पर डंडों से भी हमला कर दिया. जबकि मारपीट का यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच की जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, ठियोग थाना क्षेत्र के छैला का यह मामला है. पति को पत्नी को चैटिंग करते समय रोकटोक करना महंगी पड़ गया. पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी. पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसके पति के तीन दांत टूट गए. घटना गुरुवार शाम शिमला से सटे ठियोग में हुई है. घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.

जानकारी के अनुसार, छैला के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैटिंग कर रही थी. जब उसने इस बारे पत्नी से पूछा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई. पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसाईं और इससे उसके तीन दांत टूट गए, शिमला की एसपी मोनिका ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मारपीट की वजह क्या रही है?
 

Share

Leave a Reply