BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति के साथ नहीं जाना चाहती थी पत्नी, नाराज पिता ने आठ महीने की बच्ची को पटक कर मार डाला

पति के साथ नहीं जाना चाहती थी पत्नी, नाराज पिता ने आठ महीने की बच्ची को पटक कर मार डाला
Share

यूपी के बिजनौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के झगड़े में एक मासूम की जान चली गई। पिता ने बीवी का गुस्सा अपनी बच्ची पर निकाल दिया। ससुराल आए एक व्यक्ति की पत्नी से कुछ विवाद हो गया था। पति ने जब पत्नी से घर चलने को कहा तो पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इससे बौखलाए पति ने अपनी ही आठ साल की मासूम बच्ची को पत्नी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिजनौर मंडावली के रहने वाले नाजिम की शादी गांव राहतपुर निवासी मेहताब नाम की महिला के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। इस बीच दोनों से एक बेटी पैदा हुई। कुछ दिन पहले पति की शराब पीने की लत से परेशान होकर मेहताब ने घर छोड़ दिया। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। जानकारी के अनुसार नाजिम कई बार पत्नी से वापस आने के लिए कह चुका था, लेकिन वह राजी नहीं थी। एक दिन नाजिम पत्नी मेहताब को लेने ससुराल पहुंच गया। यहां भी नाजिम शराब के नशे में पहुंचा था। इसको लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ।
नाजिम ने जब पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, इससे आग बबूला नाजिम ने पत्नी की गोद से अपनी आठ साल की बच्ची को छीन लिया और जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरते ही बच्ची चीखने लगी। बच्ची बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। यह देखकर बच्ची की मां के होश उड़ गए। तुरंत बच्ची को घर के अन्य सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाजिम को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

 


Share

Leave a Reply