नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को फेका 7वीं मंजिल से नीचे, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर : पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को फेका 7वीं मंजिल से नीचे, इलाके में फैली सनसनी
Share

मुंबई | मुंबई में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां पत्नी और बेटे पर अपने पति-पिता की हत्या का आरोप लगा है. इतना ही नहीं 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करके उसे 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. यह घटना अंबोली इलाके की है. मुंबई पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

जांच अधिकारी के अनुसार, महिला और उसके बेटे ने पहले पुलिस को बताया कि शांतनुकृष्णा शेषाद्रि ने आत्महत्या कर ली है, साथ ही यह दावा भी किया कि इससे पहले भी उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की थी. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों मां-बेटे झूठ बोल रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि, शांतनुकृष्णा शेषाद्रि की हत्या के बाद महिला और उसके बेटे ने कथित तौर पर सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की. पुलिस उप आयुक्त मंजूनाथ शिंगे ने कहा कि, शुरुआती जांच में इस बात का पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. इस मामले में मृत व्यक्ति की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है.


Share

Leave a Reply