नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर आंगन में किया दफन, जाने कहा का है यह मामला

 चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर आंगन में किया दफन, जाने कहा का है यह मामला
Share

वाराणसी। एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उसकी हत्या कर दी तथा शव घर के आंगन दफऩ कर दिया और जब उसके नाबालिग बेटे को दिल दहला देने वाली इस घटना का पता चला तो आरोपी पिता पकड़े जाने के डर से फरार हो गया।  घटना लोहता क्षेत्र के भिटारी गांव की दलित बस्ती में हुई जब खिलौना कारीगर राजेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी आशा देवी के चरित्र पर संदेह होने के बाद उसकी हत्या कर दी। मृतका की आंखें निकाल ली गई थीं तथा मुंह में कपड़े ठुंसे हुए थे। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। तीनों बच्चें मजदूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र ने आशा के मुंह में कपड़े ठुंस कर सिर पर किसी वजनी चीज से वार हत्या कर दी। मृत्यु के बाद अपने आंगन में गड्डा खोद कर शव को दफऩ कर रहा था तभी 13 साल का उसका सबसे छोटा बेटा अमर कहीं से आ गया। शव को दफऩ कर फावड़े से मिट्टी पाट रहे पिता से उसने मां के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बताया कि वह ज्वैलरी की दुकान पर गई है। अमर ने संदेह होने पर पिता से आंगन में मिट्टी पाटने का कारण पूछा। पूछते ही आरोपी साइकिल लेकर फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने फावड़े से मिट्टी हटायी तो उसमें मां का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला।

Share

Leave a Reply