पति से झगड़ा कर पत्नी ने जहर पीकर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना...
धमतरी। पति से अनबन होने के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर महिला ने जहर पी लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौत के बाद भड़के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी के साथ दुव्र्यवहार करता था।
पढ़ें : राजधानी के सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर किया युवती से बलात्कार
वहीं दूसरी अन्य महिला से उसका संबंध था। इन सब से छुटकारा पाने के लिए उसकी पत्नी ने आत्महत्या की। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद की वजह तलाश रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले में कुछ बयान देगी।







.jpeg)












