पत्नी के मायके जाने पर पति ने लगा ली फांसी, जानिये क्या है पूरा मामला...
कोरबा। नशे में आए दिन मारपीट किए जाने से खिन्न होकर मायके गई पत्नी को ले आने के नाम से निकले युवक की आज सुबह झरनापारा पंपहाउस में एक पेड़ में लगाए गए फांसी के फंदे से लटकी लाश देखने के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सीएसईबी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत पंपहाउस बाल विहार स्कूल के पीछे निवासी संतराम कुर्रे उम्र 25 पिता सुदर्शन कुर्रे की शादी झरनापारा 15 ब्लॉक निवासी पिंकी उर्फ रूपा कुर्रे उम्र 22 के साथ हुई थी। संतराम विगत काफी दिनों से नशे का आदी हो गया था, जिसके कारण नशापान कर वह आए दिन घर में अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करते रहता था। इसी वजह से खिन्न होकर उसकी पत्नी कुछ दिनों पूर्व अपने मायके झरनापारा चली गई थी। बताया जाता है कि कल देर शाम नशापान करने के बाद संतराम अपनी पत्नी को उसके मायके से लाने जाने की बात कहकर घर से निकला। लेकिन रात में वह घर नहीं लौटा। चूंकि वह रोजाना नशे में इधर-उधर भटकते रहता था, कभी घर लौटता था, कभी नहीं लौटता था। इसलिए उसके घर वालों ने उसके बारे में ज्यादा चिंता नहीं किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज सुबह मोहल्ले वालों ने देखा कि बाल विहार स्कूल के पीछे झाड़ी में नीम पेड़ में संतराम कुर्रे फासी के फंदे पर लटका हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के उपरांत उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया।







.jpeg)












