BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्नी की सुंदरता बनी पति के लिए मुसीबत, शादी के 3 दिन बाद पत्नी हुई फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

पत्नी की सुंदरता बनी पति के लिए मुसीबत, शादी के 3 दिन बाद पत्नी हुई फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....
Share

छतरपुर | आमतौर पर लड़के पढ़ी-लिखी और सुंदर पत्नी चाहते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में सुंदर पत्नी युवक के लिए मुसीबत बन गई है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ज्यादा सुंदर है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इस बात को लेकर युवक ने पुलिस में अप्लीकेशन दी है।

बस तीन दिन रही, फिर चली गई
बांदा जिले के मटोंध गांव के रहने वाले नंदूपाल पिता राममिलन पाल की शादी छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव नगरौली में रहने वाली रीनापाल पिता भैयापाल के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। युवक का कहना है कि शादी में पत्नी को यथासंभव जेवरात भी चढ़ाए थे। उसका कहना है कि पत्नी केवल तीन दिन उसके साथ रहने के बाद चली गई और अब उसके साथ नहीं रहना चाहती।

ससुराल वालों ने मारा-पीटा
युवक का कहना है कि वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल भी गया था। लेकिन वहां पर ससुराल के लोगों ने उसे कमरे में बंद करके मारा। इस दौरान न तो उसकी पत्नी उसे देखने ही आई और न ही उसके साथ जाने को तैयार हुई। घटना के बाद फरियादी नंदूपाल लवकुशनगर थाने गया। लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह छतरपुर एसपी ऑफिस में अपनी आपबीती सुनाने और ससुरालवालों पर कार्यवाही के लिए शिकायती आवेदन लेकर पहुंचा था।


Share

Leave a Reply