जंगली सूअर ने महिला पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...
कोरबा। वनांचल क्षेत्र में वन्य प्राणियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है एक और जंगल में हाथियों के उत्पात निरंतर जारी है वहीं दूसरी ओर अन्य वन्य प्राणी भी जंगल में बसने वाले ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं जिससे उनकी जान खतरे पर है। बीती रात को कटघोरा वन मंडल में हाथी देखने गए एक महिला पर हाथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दूसरी ओर हाथी हमले के बाद कोरबा और मंडल के लेमरू वन परिषद के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोकर माना में एक जंगली सूअर ने महिला पर अपने दांत से जानलेवा हमला कर दिया है जिससे महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है जिले के वनांचल क्षेत्र में हाथी भालू जंगली सूअर लकड़बग्घा सहित अन्य प्राणियों का हमला निरंतर जारी है जिससे वनांचल में बसने वाले लोगों की जान सांसत में है वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इन्होंने प्राणियों की प्रवास की दिशा पर ठोस पहल नहीं की जाती है जिससे वह न प्राणी भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में आते हैं और लोगों पर जानलेवा हमला करते हैं जिससे लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है खासतौर पर हाथी को कंट्रोल कर पाना वन विभाग के बस की बात नहीं रह गई है बार-बार वनांचल क्षेत्र में हमले की घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है







.jpeg)












