BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा
Share

 गोविंदा को लंबे वक्त से फिल्मों में नहीं देखा गया है. लेकिन फैन्स उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल तलाक लेने जा रहा है. लेकिन सुनीता ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है और कहा है कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है. अब सुनीता आहूजा को लेकर खबर आ रही है कि वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. शो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन के लिए सुनीता संग बातचीत जारी है.

रिपोर्ट की मानें तो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन में सुनीता आहूजा को देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि दर्शक सुनीता को सुनना और देखना पसंद करते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. सुनीता काफी खुशमिजाज हैं और काफी खुलकर अपनी बात भी रखती हैं. हालांकि अभी तक इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगी है कि सुनीता इस शो का कंफर्म हिस्सा हैं.

तलाक की खबरों को लेकर चर्चा

बीते दिनों जब खबर आई कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला कर लिया है, तब ये भी सुनने में आया कि एक्टर का किसी मराठी एक्ट्रेस संग नाम जुड़ रहा है. वहीं ये भी पता चला कि 6 महीने पहले सुनीता ने डिवोर्स का लीगल प्रोसेस शुरू किया था. लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच सब ठीक हो गया और दोनों अब अपने रिश्ते में खुश हैं. दरअसल ये मुद्दा तब उठना शुरू हुआ, जब लोगों ने इस बात पर सवाल उठाने शुरू किए कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग घर में क्यों रहते हैं.

अलग-अलग घर में रहते हैं गोविंदा-सुनीता

हालांकि सुनीता आहूजा ने इस बात का भी जवाब देते हुए कहा था कि उनकी बेटी बड़ी हो रही थी और गोविंदा से मिलने के लिए कई लोग आते थे. उनसे मुलाकात के लिए लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता था. इसलिए उन्होंने दूसरे घर में रहने का फैसला किया था. बता दें, सुनीता जिस घर में रहती हैं उससे 100 कदम की ही दूरी पर गोविंदा रहते हैं. खैर, अगर सुनीता रियलिटी शो का हिस्सा बनती हैं, तो यकीनन उनके चाहने वालों के लिए ये काफी मजेदार होने वाला है.


Share

Leave a Reply