BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ हो पाएगा सनराइज़र्स का सूर्योदय

क्या सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ हो पाएगा सनराइज़र्स का सूर्योदय
Share

मुम्बई : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजऩ का बारहवां मुक़ाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ अपने पिछले मुक़ाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीजऩ में अभी भी सनराइज़र्स हैदराबाद का सूर्योदय होना बाकी है। हैदराबाद को अपने पहले मुक़ाबले में राजस्थान के हाथों करारी शिकस्त मिली थी।
संभावित एकादश सनराइज़र्स हैदराबाद बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है, जबकि लखनऊ की टीम में एक बदलाव हो सकता है। जेसन होल्डर के लिए दुश्मांता चमीरा या एंड्रयू टाय में से किसी एक को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को होगा फ़ायदा इस आईपीएल में अधिकतर मौकों पर बाद में बल्लेबाज़ी करने को जीत मिली है। डीवाई पाटिल स्टेडिम का इतिहास भी यही कहता है कि बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को विपक्षी टीम के मुक़ाबले अधिक फ़ायदा होगा। आईपीएल में अब तक इस मैदान पर कुल 20 मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 12 मर्तबा जीत दर्ज मिली है।

इन खिलाडिय़ों के बीच होगी कड़ी टक्कर, केन विलियम्सन को अब तक एंड्रयू टाय और क्रुणाल पंड्या के ख़िलाफ़ काफ़ी संघर्ष करते देखा गया है। एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और क्रुणाल पंड्या के ख़िलाफ़ राहुल त्रिपाठी का औसत 15 का है।दुश्मांता चमीरा ने तीन पारियों में अब तक निकोलस को तीनों बार आउट किया है। वहीं रवि बिश्नोई को खेलने में भी निकोलस पूरन को काफ़ी दिक्कत आती है। पिछले सीजऩ में भी निकोलस पूरन कुछ ख़ास बल्लेबाज़ी नहीं कर पाए थे। उन्होंने कुल 12 पारियों में महज़ 85 रन बनाए थे।

रवि बिश्नोई ने तीन पारियों में अब तक अब्दुल समद को दो बार आउट किया है। क्रुणाल पंड्या को वॉशिंगटन सुंदर ने दो बार पवेलियन भेजने पर मजबूर किया है। केएल राहुल को नटराजन, भुवनेश्वर और वॉशिंगटन सुंदर की गेद पढऩे में दिक्कत आती है। डिकॉक भी भुवनेश्वर और वॉशिंगटन के विरुद्ध संघर्ष करते देखे गए हैं। भुवनेश्वर ने मनीष पांडे को 6 पारियों में कुल 4 बार आउट किया है। एविन लुइस भी भुवनेश्वर और सुंदर की गेंदों को अब तक ढंग से नहीं पढ़ पाए हैं। रोमारियो शेफर्ड़ ने चार मैचों में कुल तीन बार होल्डर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

 


Share

Leave a Reply