नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में की कटौती

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में की कटौती
Share

 नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया है। सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक क्रूड, डीजल और जेट फ्यूल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर के ताजा रेट बताए गए हैं। इस फैसले से रिफाइनरी कंपनियों को जहां राहत मिली है वहीं झटका भी लगा है। बता दें कि इस निर्णय का सीधा असर ओएनजीसी जैसी कंपनियों पर होगा।

सरकार की नई अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर पर होने वाले क्रूड ऑयल के उत्पादन पर लगने वाले टैक्स में संशोधन हुआ है। अब 17,000 प्रति टन की जगह 17,750 रुपये प्रति टन देना होगा। वहीं जेट फ्यूल पर लगने वाले एक्सपोर्ट टैक्स को 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 11 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। बता दें कि नया आदेश 3 अगस्त से लागू हो जाएगा।


Share

Leave a Reply