नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

क्या राजस्थान में दोहराई जाएगी मध्यप्रदेश की कहानी ? कई कांग्रेस विधायक हुए एक होटल में एकत्र

क्या राजस्थान में दोहराई जाएगी मध्यप्रदेश की कहानी ? कई कांग्रेस विधायक हुए एक होटल में एकत्र
Share

जयपुर, राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं, एक ओर जहां शनिवार को सीएम गहलोत ने बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस का आपसी कलह करार दिया है। शनिवार को राजस्थान का सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलता नजर आया, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या मध्यप्रदेश की कहानी यहां भी दोहराई जाएगी।


आपको बता दे राजस्थान के सीएम गहलोत और डेप्युटी सीएम सचिन पायलट के बीच आपसी खींचतान की चर्चाएं गर्म हैं। इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब शुक्रवार से पायलट दिल्ली में है।

इतना ही नहीं, शनिवार की रात हरियाणा के मानेसर में राजस्थान के 24 विधायक एक बड़े होटल में पहुंचे। यह कुछ वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है, जैसे मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तमाम विधायक पहले हरियाणा के गुड़गांव और फिर कर्नाटक में जाकर एक रिसोर्ट में ठहरे थे।
 


Share

Leave a Reply