BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

30 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं,इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, देखें IMD का अलर्ट

30 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं,इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, देखें IMD का अलर्ट
Share

 Aaj Ka Mausam : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड की विदाई हो रही है तो फिर तपाने के लिए भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इस बीच 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में बर्फबारी के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्‌दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से लेकर 14 मार्च तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी और बर्फ भी पड़ेगी। पंजाब में 12 से 14 मार्च तक, हरियाणा में 13-14 मार्च को और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को बादल बरसेंगे। दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में 11-12 मार्च को 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मध्य असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में तेज आंधी चलेगी और बिजली गिरने के साथ बर्फबारी-बारिश होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश में 8-9 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज गरज के साथ बरसात होगी, जबकि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में 10-11 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी है।

जानें कहां कितना है पारा?

आईएमडी ने भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होगी, जबकि महाराष्ट्र समेत मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ेगा। तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल में 30-35 डिग्री सेल्सियस पारा है। उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। गुजरात में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा। गोवा एवं कोंकण में 9-12 मार्च को भीषण गर्मी पड़ेगी और गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल में लू चलेगी।

दिल्ली एनसीआर में भी छाएंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तक वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 से 30 डिग्री और 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। तापमान में धीरे-धीरे उछाल ही देखने को मिलेगा। राजधानी और उससे आसपास के जिलों में 9-10 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम 11 फरवरी को साफ रहेगा, लेकिन हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी।


Share

Leave a Reply