BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शीतकालीन सत्र : खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट हुआ विपक्ष , कहा 900 करोड़ से अधिक का हुआ था नुकसान , जाने विस्तार से ...

शीतकालीन सत्र : खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट हुआ विपक्ष , कहा 900 करोड़ से अधिक का हुआ था नुकसान  , जाने विस्तार से ...
Share

रायपुर : विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन धान के उठाव और परिवहन को लेकर सदन में बड़ा हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।

रमन सिंह के पूरक सवाल पर मंत्री अमरजीत ने माना कि पिछले साल धान का उठाव न होने के कारण 524 करोड़ का नुकसान हुआ। इस पर रमन सिंह ने कहा कि मंत्री का जवाब गलत है। सही यह है कि धान का उठाव और परिवहन न होने के कारण 900 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

इस पर अमरजीत ने रमन सिंह पर एक टिप्पणी कर दिया। हालांकि, स्पीकर ने इस टिप्पणी को विलोपित कर दिया मगर विपक्ष माफी मांगने पर अड़ गया। नाराज विप़क्ष गर्भगृह में पहुंच गया। इससे सभी रमन समेत सभी विधायक स्वयमेव निलंबित हो गए।

हालांकि, स्पीकर ने इस पर व्यस्था दी कि मंत्री के विवेक पर है, वे चाहे तो खेद व्यक्त कर दें। इसके बाद स्पीकर ने निलंबित विधायकों के नाम पढ़ कर बताया कि सभी विधायक निलंबित हो गए हैं।

दो मिनट बाद स्पीकर ने सभी विधायकों का निलंबन समाप्त करने की घोषाणा की। इसके बाद विपक्ष सदन में लौट आया लेकिन अजय चंद्राकर ने ऐलान किया कि इसके बाद अब प्रश्नकाल में अमरजीत भगत से अब कोई सवाल नहीं करेंगे।

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ हंगामा ...

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कारवाई को लेकर विधानसभा में आज हंगामा हुआ। रेणु जोगी के प्रश्न पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया पर सरकार का कोई वित्तीय नियंत्रण नहीं है।

इसके बाद पूरक प्रश्न पर काफी शोर-शराबा हुआ। अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाया कि घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया जा रहा। जबकि, सरकार ने कहा था कि चिटफंड कंपनियों से पैसा वसूल कर निवेशकों को वापस दिलाया जाएगा।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि राजनांदगांव में जब जिला प्रशासन कंपनियों की जमीन नीलामी करके निवेशकों का पैसा दिलाया जा सकता है तो बाकी जिलों में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री ने सदन को भरोसा दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply