नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ , सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुडके, जाने विस्तार से ...

सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ , सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुडके, जाने विस्तार से ...
Share

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार पर सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन का सीधा-सीधा असर दिखा। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर पहुंच गया ।

थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 56,163.68 पर पहुंच गया । वहीं, निफ्टी 16,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा। मार्केट एक्सपर्टों की मानें तो ग्लोबल संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा।

बीएसई 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ ही खुले। वहीं, निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटकर 56,500 के स्तर पर पहुंच गया। जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स 675 अंक से अधिक यानी 1.19 फीसदी लुढ़कर 56,335 अंक के पास आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 218.10 अंक यानी 1.28 फीसदी गिरकर 16,765 अंक पर पहुंच गया। कुछ ही मिनटों के कारोबार में यह गिरावट और तेज हो गई।

बता दें कि पिछले सप्ताह बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। ग्लोबल संकेतों (एफपीआई की लगातार बिकवाली) और ओमिक्रॉन वैरिएंट के हावी होने से बाजार नीचे पहुंच गया था । सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बाजार बंद हुआ था।
 


Share

Leave a Reply