महिला की चमकी किस्मत, मिली यह बेश कीमती वस्तु, कीमत लाखों में...
पन्ना : पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने मंगलवार को एक महिला को मालामाल कर दिया। जिले की कृष्णा कल्याणपुर की उथली खदान से महिला को 2.08 रैकेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है। हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि ग्राम इटवा कला निवासी चमेली रानी पत्नी अरविंद सिंह ने दो सौ रुपये का शुल्क जमा कर कृष्णा कल्याणपुर में 23 फरवरी को खदान स्वीकृत कराई थी।
महज तीन महीने बाद ही चमेलीरानी को बेशकीमती हीरा मिला है, जो जेम क्वालिटी का है। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में हीरा जमा कर दिया है। इस हीरे की आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। बिक्री से प्राप्त राशि में से शासन की रायल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा धारक को दे दी जाएगी। हीरा पारखी ने बताया कि हीरा जेम क्वालिटी का है, जिसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।







.jpeg)












