BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देह व्यापार में लिप्त गिरफ्तार हुई युवती निकली कोरोना संक्रमित, डीएसपी, एसएचओ सहित 15 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंटाइन

देह व्यापार में लिप्त गिरफ्तार हुई युवती निकली कोरोना संक्रमित, डीएसपी, एसएचओ सहित 15 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंटाइन
Share

उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि उदयपुर जिले के सुखेर और घंटाघर थाने व पुलिस लाइन की टीम बीते दिनों देह व्यापार चलाने की सूचना मिलने पर होटल रामलखन में दबिश दी थी । इस दौरान पुलिस की टीम ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया था । जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपियों को सुखेर थाने में लाया गया। पुलिस ने उनकी कोरोना जांच कराई, जिसमें देह व्यापार में लिप्त दिल्ली की एक युवती संक्रमित मिली। युवती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।आपको बता दें कि उप अधीक्षक चेतना भाटी, सुखेर थानाधिकारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। इनमें सात महिला कांस्टेबल भी शामिल है | इन सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है और अब रिपोर्ट आने का इंतेजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन अब युवती की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में लगी हुई है।


Share

Leave a Reply