BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम भूपेश बघेल पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

सीएम भूपेश बघेल पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
Share

भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीन माह पहले अश्लील टिप्पणी करने वाली सिहावा (धमतरी ) की महिला को पाटन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 292 और सूचना प्रौद्योगिकी की अधिनियम 67 के तहत मामला दर्ज कर बाद में उसे मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। उसने यह कृत्य नगरी सिहावा के ही ग्राम बेलर निवासी शिुशु मंदिर में पढ़ाने वाले गोविंद शोरी का फेसबुक अकाउंट  हैक कर की थी।

 

तीन महीने पहले हुई थी शिकायत
मुख्यमंत्री पर अश्लील टिप्पणी की शिकायत 20 अगस्त को पाटन थाना में हुई। साइबर सेल की मदद लेते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई। एसएसपी अजय यादव व एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने प्ररकरण में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सबसे पहले गोविंद जिसके फेसबुक पर टिप्पणी की गई थी, उससे पूछताछ की गई। उसके इनकार के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी।

 

अपराध किया स्वीकार
साइबर सेल ने फेसबुक में जाकर आईपी डिकोड किए। मोबाइल नंबर का पता चल गया। अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे, थाना प्रभारी नवीन बोरकर व महिला अधिकारी की टीम सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा पहुंची। एक रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसे अपराध स्वीकार भी किया।

 

फेसबुक हैक करने का ऐप डाउनलोड कर रखी थी
सिहावा में सेल्स गर्ल का काम करने वाली उक्त महिला के मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर जांच की तो वह ऐसे ऐप डाउनलोड कर रखी थी, जिससे दूसरे के फेसबुक को हैक कर उसमें वह पोस्ट कर सके। अगर पुलिस पूरी तफ्तीश नहीं करती तो इस मामलें में गोविंद के खिलाफ कार्रवार्ई हो सकती थी क्योंकि पोस्ट उसके ही फेसबुक एकाउंट से हुआ था।

 


Share

Leave a Reply