अवैध शराब बेचते महिला गिरफ्तार, 103 पव्वा शराब जब्त, जाने पूरी खबर
भिलाई। खुर्सीपार थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 103 पौव्वा अवैध शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सड़क नंबर 21 खुर्सीपार में अवैध शराब बेचने की सूचना पर छापा मारकर टी.पार्वती पति टी.मिकेल के पास से 35 पव्वा मसाला शराब एवं 68 पव्वा गोवा व्हीस्की के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से कुल 103 पव्वा शराब जब्त किया गया है जिसकी कीमत 9 हजार 5 सौ रूपए आंकी गई है। आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।







.jpeg)












