बीजेपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया ये आरोप
लखनऊ : लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के बाहर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस की सूझबूझ से महिला को बचाया गया । महिला गोसाईगंज के रानीखेड़ा की रहने वाली बताई जाती है। उसका नाम राम प्यारी है। गोसाईगंज पुलिस से प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।
महिला का आरोप है कि उसके बेटे को गोसाईगंज पुलिस ने जबरदस्ती जेल भेज दिया है। उसका कहना है, 'मेरा बेटा बिल्कुल बेकसूर है, लेकिन पुलिस ने उसे जबरन जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि महिला जब बीजेपी ऑफिस के बाहर पहुंची तो वह केरोसिन से तर-बतर थी. उसको देखते ही पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ा और आत्मदाह करने से रोक लिया।
इस दौरान महिला बार-बार गोसाईगंज पुलिस पर आरोप लगाती रही। इसके साथ ही महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो जान दें दूंगी. पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया है।







.jpeg)












