महिला की हत्या कर जलाई लाश,आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण
जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या कर शव को पेट्रोल से जला दिया,और इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब एक युवक ने थाने में सरेंडर कर महिला की हत्या की पूरी बात बताई। आरोपी ने युवक ने बताया,कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी युवक की बातों को सुनकर पुलिसवालों ने युवक के बताए हुए पते पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। घटना नवागढ़ के वार्ड 2 की है। वहीं, मृतका सुनीता कुशवाहा अंबिकापुर की रहने वाली है। आरोपी ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इस बारे में अभी खुलासा नही हो सका है, पुलिस घटना को लेकर अभी जांच कर रही है, जिसके बाद मामले से पर्दा हटेगा।







.jpeg)












