BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Share

भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। फिर उन्हें बंसल अस्पताल में एडमिट किया गया। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया।


मांडवी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया- ‘मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन का दुखद समाचार मिला।’ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!’
मांडवी चौहान के निधन पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया- ‘महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
 


Share

Leave a Reply