BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में फिर एक बार अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, जाने कौन से अस्पताल की है ये घटना

 राजधानी में फिर एक बार अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, जाने कौन से अस्पताल की है ये घटना
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर के समता कालोनी में एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत को अभी सप्ताहभर ही बीता था कि उरला क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में फिर एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने की घटना प्रकाश में आयी है। 

उरला  थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका गीता बाई धृतलहरे (28) निवासी उरला की घर में तबीयत बिगडऩे के बाद उसके पति चंद्रशेखर ने उसे उरला क्षेत्र में ही स्थित उबारन दास करसायल के अस्पताल में इलाज के लिए गया था। यहां उबारनदास द्वारा गीता को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके लगाने के बाद उसकी हालत और बिगडऩे लगी। जिसके बाद उबारन दास ने चंद्रशेखर को गीता को नारायण अस्पताल देवेन्द्रनगर ले जाने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि नारायण अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के चिकित्सको ने गीता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चंद्रशेखर ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।
 

Share

Leave a Reply