संदिग्धावस्था में महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस...
फिरोजाबाद : थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। पुलिस मृतका के षव को पोस्टमार्ट के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के ओम नगर निवासी सुमन देवी (30) पत्नी दिलीप कुमार की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। सुमन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।







.jpeg)












