BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बांस बाड़ी में महिला की मिली अर्धनग्न लास,जाँच में जुटी पुलिस

 बांस बाड़ी में महिला की मिली अर्धनग्न लास,जाँच में जुटी पुलिस
Share

कोरबा।  बालको थाना अंतर्गत आने वाले रजगामार चौकी के छुईढोड़-रजगामार रोड पर स्थित बांस बाड़ी में सोमवार की शाम मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक महिला का अर्धनग्न शव देखा। इसकी जानकारी आसपास क्षेत्र में दी। इसके बाद लोग बांस बाड़ी पहुंचने लगे। शव की स्थित देखकर मामला दुष्कर्म और हत्या का लगने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना रजगामार पुलिस को दी। 


पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगने पर डॉग स्च्ॉयड बुलाया। वहीं डीएसपी रामगोपाल करियारे भी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शव 40 से 45 वर्ष की महिला का था। आसपास क्षेत्र के लोगों से मृतका के बारे में पूछताछ की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामला दुष्कर्म कर महिला की हत्या का लग रहा है। महिला की साड़ी से ही उसका गला दबाया गया है। महिला के पहनावे से वह ग्रामीण क्षेत्र की लग रही है। हाथ में मेहंदी और चूड़ी और पैर में माहुर आलता और पायल होने से माना जा रहा है कि वह अपने किसी परिचित.करीबी के साथ घूमते हुए उक्त स्थान पर पहुंची होगी, जहां दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 
 

Share

Leave a Reply