नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अशोका गार्डन इलाके में शादी के नाम पर व्यापारी से महिला ने हड़पे रुपये

 अशोका गार्डन इलाके में शादी के नाम पर व्यापारी से महिला ने हड़पे रुपये
Share

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक व्यापारी को एक महिला ने शादी कराने के नाम पर उससे 11 हजार रुपये हड़प लिए। व्यापारी का अरोप है कि महिला ने उसे फोटो किसी और का दिखाया और शादी की बात तय करने के लिए किसी और युवती से मिलवाया। जब सने इसका विरोध किया तो उसने जाने को कह दिया। बाद में रकम वापस मांगी तो उसे धमका कर भगा दिया। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय ब्यावरा निवासी मनोज श्रीवास्तव व्यापारी हैं। उन्होंने खुद की शादी करने के लिए 21 जनवरी 2021 को अशेाका गार्डन के सुंदर नगर में रहने वाली शिखा नाम की महिला से संपर्क किया था। महिला शुभ-लाभ सामाजिक सेवा समिति के नाम से शादी कराने का काम करती है। महिला ने मनोज को एक युवती का फोटो दिखाया, जो मनोज को पंसद आ गई। महिला ने मनोज से 11 हजार रुपये लेकर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया था। बाद में जब महिला ने युवती से बात करने के लिए मनोज से मुलाकात कराई तो वह दूसरी युवती थी। जिस पर मनोज ने महिला से कही कि जिस युवती का फोटो दिखाया था, यह वह नहीं है। इस पर शिखा ने व्यापारी को धमका दिया और कहा कि यह वही है। इस पर व्यापारी ने अपनी रकम वापस मांगी, उसे देने से महिला ने इन्कार कर दिया। बाद में व्यापारी ने थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। 

Share

Leave a Reply