ऑनलाइन कपड़ा मंगाने के चक्कर में महिला ने गवाएं 2 लाख 30 हजार रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज जाने पूरी खबर
कस्टमर केयर द्वारा भेजे गये लिंक को खोलने पर महिला के खाते से ट्रांसफर हो गया लाखों रुपये
रायपुर । ऑनलाइन कपड़ा मंगाने के चक्कर में महिला के खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये पार हो गये। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पीछे स्टेशन रोड गंज रायपुर निवासी बेबी खुबचंदानी 24 वर्ष पति सत्यदीप खुबचंदानी ने 20 अक्टूबर को सेनइंडिया नाम की ऑनलाइन वेबसाइड से कपड़ा मंगायी थी। नहीं मिलने पर सेनइंडिया के कस्टमर केयर पर फोन क्रमांक 8101795766 पर फोन कर कपड़ा डिलीवरी के लिए पूछने पर मोबाइल फोन धारक ने मोबाइल फोन क्रमांक 06291 649035 से काल करके 27 अक्टूबर को एक लिंक भेजा और 22 रुपये का पेमेंट करने को कहा। प्रार्थियां द्वारा भेजे गए लिंक को खोलने पर एसबीआई बैंक खाता से लगातार दो बार में खाते से दो लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो जाने का मोबाईल फोन पर मेसेज आया। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












