BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

WhatsApp पर एक छोटी सी गलती कर महिला ने गंवाए लाखों रुपये, आप हमेशा रखें ध्यान

 WhatsApp पर एक छोटी सी गलती कर महिला ने गंवाए लाखों रुपये, आप हमेशा रखें ध्यान
Share

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक 27 साल की महिला को साइबर जालसाज ने कथित तौर पर 3 लाख रुपये से ज़्यादा की चूना लगा दिया. इस जालसाज ने महीला से एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर उसे इनाम देने का वादा किया था. एक अधिकारी ने कहा कि ये कांदिवली में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनर महिला है, जिसने पिछले हफ्ते धोखाधड़ी की शिकायत चारकोप थाने में दी थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला था, जहां एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर कुछ कार्यों को पूरा करके पुरस्कार देने का वादा किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद, उसे एक यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे इनाम के तौर पर 64 रुपये मिले, जिसके बाद उसे रिचार्जिंग का एक और काम करने के लिए कहा गया, जिसके लिए उसे फिर से इनाम मिला.

शिकायतकर्ता को बाद में अधिक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त धन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, और उसने ऐसा किया भी. इसके बाद महिला ने एक और असाइनमेंट को पूरा करने के लिए 3.11 लाख रुपये जमा किए लेकिन बदले में उसे कुछ भी नहीं मिला.

अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसमे आगे की जांच जारी है.

कभी न करें ऐसी गलती!
पुलिस ने बताया कि लोग अकसर ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार बन जाते हैं, जिसके लिए अधिकारी ने बताया कि आपके फोन या लैपटॉप पर किसी ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें जो मुफ्त में इनाम या मुफ्त में पैसे देने की बात करते हैं.

ऐसे लिंक ज्यादातर साइबर क्रिमिनल द्वारा लोगों को भेजे जाते हैं, जहां लोग अपनी जीवन की कमाई खो देते हैं, और ऐसे में हम सलाह देते हैं कि वॉट्सऐप, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी तरह के इनाम या तोहफा जीतने जैसी बातों पर यकीन करें.

Share

Leave a Reply