हरिद्वार के एक बड़े संत पर महिला ने लगाए ये बड़े आरोप
हरिद्वार। खुद को अग्नि अखाड़े के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर रसानंद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला तेजेंद्र जीत कौर ने हरिद्वार के एक बड़े संत पर फिर से आरोपों को दोहराया है। संत पर रसानंद के नाम की संपत्ति को बेचने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तेजेंद्र जीत कौर ने कहा कि ब्रह्मलीन रसानंद के नाम प्राइवेट संपत्ति को हरिद्वार के एक बड़े संत अब भी लगातार खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की जा रही है। उनके साथ पहुंचे संत रुद्रानंद गिरि ने भी संत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।







.jpeg)












