BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला की कुल्हाडी से गला काट कर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस...

महिला की कुल्हाडी से गला काट कर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस...
Share

मथुरा : गोविंद नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में रात के समय महिला की कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। महिला की हत्या कर दिए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, चैकी प्रभारी बिड़ला मंदिर, चैकी प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी एमपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फारेंसिक टीम और सांटिफिक टीम को भी बुला लिया गया था। घटना स्थल की गहनता से जांच पडताल की गई। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस यही मानकर चल रही है कि महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है। घटना के बाद से ही महिला का प्रेमी फरार है और उसने घटना को रात 12 बजे के करीब अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों से जानकारी ली।

मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर निवासी युवक पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली (35) के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। पहले पित से उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल से वह अपने प्रेमी पप्पू के साथ रह रही थी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि बिना शादी के दोनों पति पत्नी बनकर रहते थे।


थाना गोविंद नगर की शिव नगर कॉलोनी में आज रात एक 32 साल की महिला की हत्या हुई है। जिसे कुल्हाडी से मारा गया है। जो जानकारी प्राप्त हुई है इसके हिसाब से मृतक महिला का पति और महिला इस कॉलोनी में पिछले डेढ साल से किराये पर रह रहे थे। रात को 12 बजे तक इसका पति मौजूद था। रात 12 बजे के बाद से मृतक महिला का पति गायब है। इनकी बहन भी इन्हीं के साथ दूसरे कमरे में रहती है, उसका कहना है कि इसके पति ने ही मारा है। तहरीर दे दी गई है, मुकदमा पंजीकृत कर जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर फॉरेंकिस और सांटिफिक टीम आई हुई है। वह जांच कर रही है।

 


Share

Leave a Reply