नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

होटल की पार्किंग में दूसरे मर्द के साथ संबंध बना रही थी महिला, गुस्साए पति ने दी ये खौफनाक सजा

होटल की पार्किंग में दूसरे मर्द के साथ संबंध बना रही थी महिला, गुस्साए पति ने दी ये खौफनाक सजा
Share

वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक शख्स अपनी पत्नी को काफी समय तक इसलिए पीटता रहा, क्योंकि उसने किसी गैर-मर्द के साथ संबंध बनाए थे. आरोपी ने पत्नी को सिल्वेनिया के एक होटल की पार्किंग में दूसरे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होते देख लिया था. इसके बाद से वो सजा के नाम पर पत्नी को बेरहमी से पीटता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.   

Video Call से खुला राज
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी (Wife) के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे. वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो तुरंत होटल की पार्किंग की तरफ गया. इसके बाद पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में आग-बबूला हो गया. विलियम ने तभी फैसला कर लिया था कि वो इसकी सजा पत्नी को जरूर देगा.  
  
Parking में ही कर डाली पिटाई
पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया. इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी. इस बीच मौका पाकर आरोपी की पत्नी का प्रेमी फरार हो गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का नाम उजागर नहीं किया है.
 
Wife के मुंह से निकल रहा था खून 
पिटाई के बाद पत्नी को घायल अवस्था में पार्किंग में ही छोड़कर एटकिंसन वहां से चला गया. हालांकि उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को नशे में पाया. महिला को गंभीर चोट आई थीं और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था. इसके अलावा, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Husband ने बचाव में दी ये दलील
एटकिंसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर अश्लील वीडियो कॉल कर उसे चिढ़ा रही थी, जिसे देखकर वो बेकाबू हो गया. अपने बचाव में आरोपी ने यह भी कहा कि पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखकर किसी भी पति का खून खौल जाएगा. उसने जो भी किया गुस्से में किया. वो केवल अपनी पत्नी को उसके कर्मों की सजा देना चाहता था.

Share

Leave a Reply