करंट लगने से मजदूर की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
मथुरा : शादी पंडाल में बिजली फिटंग का कार्य कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मिस्त्री की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और समारोह में भी खलल पड गया। घटना नौहझील क्षेत्र में देर रात हुई।
अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खैर निवासी पप्पू कस्बा बाजना में एक टेंट की दुकान पर बिजली मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की देर रात वह नौहझील कोतवाली क्षेत्र के मनीगढ़ी गांव मैं शादी के लिए टैंट लगाने गया था। बताया जाता है कि टेंट में लाईट चेक कर रहा था। इससे पप्पू करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना घटने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूद लोग तत्काल उसे उठाकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। मगर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।







.jpeg)












