BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

World Bicycle Day 2021: रोजाना 30 मिनट जरूर करें साइकिलिंग, शरीर को मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

World Bicycle Day 2021: रोजाना 30 मिनट जरूर करें साइकिलिंग, शरीर को मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे
Share

World Bicycle Day 2021: 3 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2021) मनाया जाता है. साइकिल की विशेषता और बहुमुखी प्रतिभा को पहचानने के लिए यह दिन मनाया जाता है. कहा गया है कि शहरवासी अपने आसपास की दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें, तो इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी. वहीं शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होगा. साथ ही जो लोग साइकिल चलाते हैं, उनका मानना है कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी होता है और सुरक्षित रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला आधिकारिक विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था.
साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, तथा मधुमेह जैसे रोगों के मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है. डॉक्टर्स का मानना है कि रोजाना 30 मिनट तक साइकिल (Cycle Chalane Ke Fayde) चलाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
साइकिल चलाने के फायदे-
अच्छी नींद- रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से रात में अच्छी नींद आती है. अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो साइकिलिंग करने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है.
तेज होता है दिमाग- एक रिसर्च के अनुसार जो इंसान रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाता है उसका दिमाग साधारण इंसान के मुकाबले ज्यादा एक्टिव रहता है और ब्रेन पावर बढने के चांसेज भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढते है.
ठीक होता है इम्यून सिस्टम- साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.
बर्न होती हैं कैलोरीज- साइकिलिंग करना एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है. साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है.

 


Share

Leave a Reply