BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल ड्रॉ होने की कगार पर है इसके बावजूद भारत को हो सकता है नुकसान , जानिए यहाँ

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल ड्रॉ होने की कगार पर है इसके बावजूद भारत को हो सकता है नुकसान , जानिए यहाँ
Share

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मैच ड्रॉ होने की कगार पर है। साउथेम्प्टन के मौसम ने फाइनल के मजे को बर्बाद कर डाला। फाइनल मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था और चौथा दिन भी पूरी तरह धुल गया। इस तरह यह मैच मजबूरत ड्रॉ की तरफ जा रहा है। फाइनल मैच ड्रॉ होने पर भारत और न्यूजीलैंड को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा।


भारत को होगा बड़ा नुकसान
भारत अगर न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का जॉइंट विनर बन भी जाता है, तो उसको बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मैच ड्रॉ होने पर भारत के 122 रेटिंग अंक होंगे और वह आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रहेगा| वहीं  न्यूजीलैंड 123 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर कायम रहेगा।

 

 नहीं बांटनी पड़ती ट्रॉफी
भारत अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मैच जीत लेता तो उसे न्यूजीलैंड के साथ चैम्पियन की ट्रॉफी नहीं बांटनी पड़ती। भारत इसके अलावा 124 रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 हो जाता। वहीं 121 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड टीम दूसरे नंबर पर खिसक जाती।


 न्यूजीलैंड क्यों होगा खुश?
अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मैच न्यूजीलैंड की टीम जीत लेती तो वह 126 अंक लेकर टॉप पर बरकरार रहती| वहीं टीम इंडिया भारी नुकसान के साथ 120 रेटिंग लेकर दूसरे नंबर पर रहती। फाइनल मैच ड्रॉ होने पर भी न्यूजीलैंड को कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि ऐसा होने पर न्यूजीलैंड 123 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर कायम रहेगा।


मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
बता दें कि डेवोन कॉनवे (54) के शानदार अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बनाए और वह अभी भारत के स्कोर से 116 रन पीछे है। भारत की पहली पारी 217 रन पर ऑलआउट हुई।


Share

Leave a Reply