वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: न्यूजीलैंड की आधी टीम पहुची पवेलियन,ये है अभी क्रीज में
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांचवें दिन का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने 135 रनों पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी की गेंद पर बीजे वाटलिंग पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की ओर से पांचवें दिन अभी तक बहुत कसी हुई गेंदबाजी की गई है, केन विलियमसन और डि ग्रैंडहोम क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।
खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 151 रन बना लिए थे केन विलियमसन 24 रन और डि ग्रैंडहोम 10 रन बना कर क्रीज पर टिके हुए हैं







.jpeg)












