BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला उड़ने वाला बाइक, यहां जानिए कीमत और फीचर्स

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला उड़ने वाला बाइक, यहां जानिए कीमत और फीचर्स
Share

 अब आपको जल्द ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल, जापान की एक स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies ने इस बाइक को बनाया है। 15 सितंबर को डेट्रॉयट ऑटो शो में इसे लॉन्च किया गया। शो के दौरान इस बाइक की एक्सपर्ट ने जम कर तारीफ की।


इस बाइक का नाम है Xturismo डेट्रॉइट ऑटो शो के सह-अध्यक्ष थाड स्ज़ोट ने इस बाइक की जम कर तारीफ की। बता दें कि उन्होंने खुद इसका टेस्ट किया, अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये बेहद उत्साहजनक और शानदार है

बेशक ये बाइक लोगों के सपनों को हकीकत में बदलती है। लिहाजा आपको इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक इस बाइक की कीमत 7 लाख 77 हजार डॉलर है। यानी इस रकम को अगर भारतीय रुपये में बदलें तो आपको 6 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इस बाइक का वजन है 300 किलोग्राम. उड़ने वाली ये बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से उड़ सकती है, इसे उड़ने के लिए बैटरी से भी ताकत मिलती है। कंपनी का कहना है कि छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत $50,000 लगभग 39,82,525 रुपये तक होने की उम्मीद है।

 

 

ये जापान में पहले से ही ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसके निर्माताओं ने इसे 2023 में अमेरिका में बेचना शुरू करने की योजना बनाई है।

 


Share

Leave a Reply