WTC Final: टीम इंडिया ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, रोहित के साथ ये करेंगे ओपनिंग
India vs New Zealand, Final: कल से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. कप्तान कोहली ने मैच से एक दिन पहले ही फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने वाले 11 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी. खिताबी मुकाबले में भारत ने तीन तेज़ गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया है.
फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.







.jpeg)












