नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यहां रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो को उठा रहे यमराज,जानिए क्या है पूरा मामला...

यहां रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो को उठा रहे यमराज,जानिए क्या है पूरा मामला...
Share

रेलवे नियमों का उल्लंघन कर रेलवे ट्रैक पार करने वालों को 'यमराज' की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। खुद यमराज आकर ऐसे लोगों को अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं। यह जानकर आप चौंक गए होंगे, दरअसल वेस्टर्न रेलवे द्वारा मुसााफिरों को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वेस्टर्न रेलवे अपने साथ रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को साथ लेकर यह कवायद कर रहा है। इसी कड़ी में मुंबई रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी यमराज की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। जब भी कोई यात्री नियमों को तोड़कर रेलवे ट्रैक पार करता है तो यमराज की वेशभूषा वाला कर्मचारी उन्हें अपने कंधे पर उठा लाता है। उसके बाद उसे ऐसा ना करने के प्रति जागरुक किया जाता है। इस तरह के जागरुकता अभियान की वजह से यात्रियों में भी इसे लेकर कौतुहल पैदा हो गया है। वेस्टर्न रेलवे का इस अभियान को शुरू करने के पीछे मकसद यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले संभावित खतरे से भी बचाना है। इसके लिए यमराज बना कर्मचारी ना सिर्फ यात्रियों को ट्रैक पर जाने से रोकता भी है, बल्कि उन्हें ऐसा ना करने के लिए जागरुक भी करता है।


बता दें मुसाफिर आमतौर पर जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक को पार करने में जरा भी गुरेज नहीं करते हैं। पिछले कुछ वक्त में ऐसा करने की वजह से कई दुर्घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके यात्रियों में इसे लेकर जागरुकता की कमी है। रेलवे द्वारा ऐसा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी किया जाता है, बावजूद इसके इसे लेकर यात्रियों में अब भी जागरुकता नहीं आई है। यही वजह है कि अब वेस्टर्न रेलवे को यह अनूठा जागरुकता अभियान चलाना पड़ रहा है।

Share

Leave a Reply