BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर करण मेहरा हुए गिरफ्तार, ये रही बड़ी वजह

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर करण मेहरा हुए गिरफ्तार, ये रही बड़ी वजह
Share

मुंबई। एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी। अब खबर आ रही है कि करण मेहरा को पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं। 

पिछले काफी दिनों से करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है।

बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म `हंसते हंसते` के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। 

अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो `ये रिश्ता क्या कहलाता है` में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने `बिग बॉस 10` में भी भाग लिया था और निशा के साथ `नच बलिए 5` और `किचन चैंपियन 5` का भी हिस्सा रहे थे।
 

Share

Leave a Reply