BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश, मिला सुसाइड नोट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश, मिला सुसाइड नोट
Share

  Vaishali Takkar Suicide:टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वैशाली ठक्कर के आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

वैशाली टीवी धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ और जैसे कई धारावाहिक में काम कर चुकी है रही हैं, वह बिग बास में भी हिस्सा ले चुकी है। जानकारी के अनुसार, वैशाली ठक्कर एक साल से इंदौर में रह रही थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं।

जानकारी के अनुसार वैशाली एक वर्ष से इंदौर में रह रही थी। वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार ससुराल सिमर का का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है। टीवी सीरीयल के अलावा वैशाली ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं। वैशाली की शुरू से ही आकर्षण एक्टिक को लेकर रहा था।


 

Share

Leave a Reply