BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी को हुआ किडनी में इन्फेक्शन, अस्पताल में भर्ती

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी को हुआ किडनी में इन्फेक्शन, अस्पताल में भर्ती
Share

 मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभा कर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको किडनी में इंफेक्शन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शिंवागी ने अपने फैंस को दी।

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की और एक लंबा नोट लिखा ‘सभी को नमस्कार, कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी में संक्रमण हो गया है लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के सहयोग से स्टाफ और भगवान की कृपा से, मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘और सबसे जरूरी बात यह है कि लड़कियों को हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार, और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी। शिवांगी ठीक हो रही हैं और ढेर सारा प्यार।’ जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर की, उनके फैंस और दोस्तों ने शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी।


Share

Leave a Reply