लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

येलो अलर्ट जारी - पंजाब सहित इन राज्यों में आज छाए रहेंगे बादल

येलो अलर्ट जारी - पंजाब सहित इन राज्यों में आज छाए रहेंगे बादल
Share

नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।


वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर (हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के संग बारिश होगी। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में बर्फ बारी व बारिश के कारण यातायात प्रभावित है। राज्य के अन्य कुछ इलाकों में भी फाहे गिरने की सूचना है। हालांकि, पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।
 


Share

Leave a Reply