BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में NSS द्वारा मनाया गया योग दिवस

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में NSS द्वारा मनाया गया योग दिवस
Share

रायपुर,विश्व योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विश्व योग दिवस की थीम "योगा विद फैमिली योगा एट होम,"की तर्ज पर योग दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ मनीषा गर्ग गर्ग ने कार्यक्रम संचालित किया। तकनीकी सहयोग में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ कविता शर्मा की भूमिका रही। योग प्रशिक्षिका नम्रता गायकवाड़ ने योग का महत्व बताकर अनेक आसन ,अभ्यास, एवं प्राणायाम सिखाएं। प्रत्येक आसन तथा प्राणायाम के लाभ व महत्व को समझाया।

महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने घर पर ही रह कर तकनीक के माध्यम से इसका लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल ने योग के महत्व को समझाते हुए यह बताया कि योग का अर्थ स्वयं को समझना तथा दूसरों को जैसे हैं उस रूप में स्वीकार करना भी है। उन्होंने बताया कि तनाव के वक्त एड्रीनलीन हार्मोन बढ़ जाता है, जो हमारे शरीर को प्रभावित करता है। यदि हम नियमित योग प्राणायाम करें, तो हैप्पीनेस हार्मोन बनते है. तो हम शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर स्वस्थ रहते हैं। 


Share

Leave a Reply