लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : पीएम मोदी संग योगी आदित्यनाथ की बैठक हुई ख़त्म, लगभग 2 घंटे तक चली बैठक, पीएम ने ट्विट कर कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : पीएम मोदी संग योगी आदित्यनाथ की बैठक हुई ख़त्म, लगभग 2 घंटे तक चली बैठक, पीएम ने ट्विट कर कही ये बड़ी बात
Share

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के केयरटेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 5 बजे शुरू हुई मीटिंग करीब पौने दो घंटे चली. योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता दिया है. वहीं पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को यूपी में जीत की बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए मीटिंग के संबंध में जानकारी शेयर की. पीएम मोदी ने लिखा आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 20-21 मार्च को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अगले सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं. योगी के नए मंत्रिमंडल के लिए करीब 57 मंत्री शपथ ले सकते हैं, इसमें 22-24 कैबिनेट मंत्री होने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले दिन में योगी ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से भी मुलाकात की. आदित्यनाथ के दो दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने की संभावना है. BJP को राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनावों में 255 सीट हासिल हुई हैं और उसके दो सहयोगी दलों ने 18 सीट जीती हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत के साथ आदित्यनाथ का कद बढ़ा है, क्योंकि राज्य में भाजपा के पुन: जीतने के प्रयासों के केंद्र में उनका नेतृत्व था.


Share

Leave a Reply