योगी सरकार के 15वें विधायक का इस्तीफा, कल दिन भर में 7 विकेट गिरा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक के बाद एक सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस क्रम में नए इस्तीफा देने वाले विधायकों में अपना दल के चौधरी अमर सिंह का नाम शामिल हुआ है। बता दें कि अपना दल यूपी में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
'और लोग भी देंगे इस्तीफा'
अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि अभी और लोग पार्टी छोड़कर हमारे साथ आएंगे। चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है; आज अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके साथ जुड़ूंगा। यह सरकार झूठी है, कोई विकास नहीं हुआ। जल्द ही और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।" अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
15वें विधायक का इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ सी मची है। अब तक कुल 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के 7 विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
गुरुवार को इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले गुरुवार को ही 7 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
I've given my resignation; met Akhilesh Yadav today, will join him. This govt is a liar, no development has been done. Soon, more people will join us: Chaudhary Amar Singh, MLA Apna Dal, Uttar Pradesh pic.twitter.com/e1cbFhsOUY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 13, 2022







.jpeg)












