योगी सरकार ने चुन चुनकर माफियाओं को भेजा जेल : शाह
गाजीपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जखनियां और जंगीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में माफिया का चुन-चुनकर जेल भेजा है। मुख्तार, अतीक और आजम आज जेल में हैं। प्रदेश के विकास का काम तेजी से हुआ है। काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं बल्कि सब काला ही दिखाई पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में प्रदेश हत्या, बलात्कार और डकैती में प्रदेश नंबर वन था। पिछले पांच सालों में डकैती में 72 फीसदी, लूट में 62 फीसदी, हत्या में 71 फीसदी, अपहरण में 29 फीसदी और बलात्कार में 50 फीसदी की कमी आई है। 875 करोड़ की लागत से सैदपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू हो चुका है। धारा 370 हटाने का निर्णय लिया गया तो सदन में मुझसे अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर धारा 370 हटाया गया तो खून की नदी बह जाएगी। खून की नदी छोडि़ए एक पत्थर उठाने की औकात किसी की नहीं रह गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंचा जा रहा है। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ। 27 सड़कों को 160 करोड़ की लागत से 165 किमी सड़क बनाई गई। बहरियाबाद-सैदपुर फोर लेन का निर्माण हो रहा है। जमानिया-कटरिया मार्ग पर गंगा का निर्माण कार्य चल रहा है। कोरोना काल में जिले में छह आक्सीजन प्लांट बनाने का काम हुआ।
साथ ही सरकार बनने पर अगले पांच में बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। पिछले पांच सालों में 82 लाख गरीबों, बनवासियों को घर दिया गया और 2 करोड़ 54 लाख शौचालय बने हैं। प्रदेश 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।







.jpeg)












