नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जन्मदिन और प्री-वेडिंग के लिए 10 हजार खर्च कर बुक कर सकते है मेट्रो का प्राइवेट कोच, जाने पूरी खबर

जन्मदिन और प्री-वेडिंग के लिए 10 हजार खर्च कर बुक कर सकते है मेट्रो का प्राइवेट कोच, जाने पूरी खबर
Share

 नई दिल्ली | अगर आप अपने घर के उत्सव को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन विकल्प है। अब आपको एच लाइन पर नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के कोच में उत्सव मनाने का मौका मिल पाएगा। इसके लिए आपको तय शुल्क अदा करना होगा। इसके लिए आपको हर घंटे के हिसाब से पेमेंट करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बुकिंग कंफर्म होने के बाद प्रति घंटे 5 से 10 हजार रुपये तक की रकम जमा करानी होगी। इसके अलावा बुकिंग कराने वाले को सिक्योरिटी मनी के तौर पर 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी जमा करानी होगी, जो कि बाद में वापस हो जाएगी।

मेट्रो में मनाएं बर्थडे पार्टी और कराएं प्री-वेडिंग शूट-एच लाइन पर नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के कोच में बर्थडे पार्टी करने का मौका अब आपको मिल जाएगा। चलती या फिर खड़ी हुई मेट्रो में इसकी अनुमति दी जाएगी। इसके लिए आपको 10 हजार रुपये तक चुकाने होंगे।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया हैं कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी हैं। मेट्रो के कोच में जन्मदिन, प्री-वेडिंग या फिर कोई भी अन्य पार्टी करने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए एनएमआरसी की कुछ शर्तों का पालन करना होगा। अगर आयोजन मेट्रो की रोजाना की टाइमिंग में होनी है या फिर रात के 11 बजे से दो बजे तक होनी है इसका विकल्प चुनने का भी मौका मिलेगा। एक कोच में अधिकतम 50 लोग रह सकते हैं।

 

 

Share

Leave a Reply